पिछले एक हफ्ते में हमने कई क्रिकेटर्स को शादी के बंधन में बंधते हुए देख लिया है। उनमें केएल राहुल, अक्षर पटेल और पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शान मसूद का नाम भी शामिल है। भारतीय क्रिकेटर्स तो अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में थे ही लेकिन शान मसूद की शादी सरफराज खान की वजह से कुछ ज्यादा ही सुर्खियां बटोर रही है।

Advertisement

शान ने पेशावर में अपनी मंगेतर निश्चे खान के साथ शादी कर ली है और अब उनकी शादी के कुछ वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं और उन्हीं में से एक वीडियो है जिसमें सरफराज खान को गाना गाते हुए देखा जा सकता है। शान मसूद की शादी में कव्वाली नाइट का एक वीडियो है जिसमें सरफराज अहमद बॉलीवुड का गाना गाते नजर आ रहे हैं।

Advertisement

ये वीडियो शान मसूद की रिसेप्शन पार्टी का है जो कराची में 27 जनवरी को हुई थी। इस पार्टी में कव्वाली का प्रोगाम भी था। इस दौरान सरफराज भी अपने नए लुक के साथ शान मसूद की रिसेप्शन में पहुंचे और अपनी हाज़री लगाई। इस दौरान उन्होंने माइक पकड़ा और अक्षय कुमार की फिल्म ‘हां मैने भी प्यार किया है’ का 'मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी' गाना गाने लगे। सरफराज खान का ये गाना सुनकर वहां मौजूद लोग और खुद शान मसूद भी झूमते नजर आए। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं और सऱफराज की गायकी एक बार फिर फैंस को खुश कर गई।

आपको बता दें कि इससे पहले भी सऱफराज को कई बार गाना गाते हुए देखा जा चुका है। इससे पहले उनका एक वीडियो आज़म खान के साथ भी वायरल हुआ था जिसमें वो उनके साथ गाना गाते दिख रहे हैं। वहीं, अगर क्रिकेट की बात करें तो सऱफराज ने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करते हुए मोहम्मद रिजवान को टेस्ट प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्होंने 4 साल बाद पाकिस्तानी टीम में कमबैक किया और बेहतरीन शतक जड़ कर अपने आलोचकों को जवाब दिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार