Sarfaraz Khan's Innovative Shot: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के 28 साल के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने अपनी छोटी लेकिन आक्रामक पारी से फैंस का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ एक शानदार इनोवेटिव शॉट खेला, जिसने सभी को चौंका दिया। उनका यह शॉट सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में सरफराज खान ने अपनी बल्लेबाजी से खास छाप छोड़ी। भले ही यह पारी ज्यादा लंबी नहीं थी, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने रन बनाए, उसने फैंस को काफी प्रभावित किया।

Advertisement

छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में 32 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 266.67 का रहा, जो उनकी आक्रामक सोच को साफ दिखाता है।

इस पारी के दौरान एक खास पल तब देखने को मिला जब सरफराज ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर शानदार इनोवेटिव शॉट खेला। पारी के 15वें ओवर में अर्शदीप ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर सरफराज ने शानदार दिमाग का इस्तेमाल करते हुए बल्ले का एंगल बदला और गेंद को विकेटकीपर के ऊपर से बाउंड्री के लिए भेज दिया। यह शॉट इतना जबरदस्त था कि मैदान में मौजूद दर्शक भी हैरान रह गए।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए आयुष म्हात्रे ने 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 27 गेंदों में 45 और सरफराज खान (32) ने भी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार