रणजी ट्रॉफी 2021-22 के सीज़न में मुंबई के बल्लेबाज़ सरफराज खान रन मशीन बने हुए हैं। इस सीज़न सरफराज खान का बल्ला आग उगल रहा है और वह अब तक 6 मुकाबले में 4 शतक के दम पर 937 से ज्यादा रन बना चुके हैं। सरफराज की फॉर्म ने भारतीय सेलेक्टर्स को अपनी तरफ गौर करने पर मजबूर किया है और अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि सरफराज भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में जल्द ही नज़र आ सकते हैं।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने सरफराज अहमद पर बड़ा बयान दिया। बीसीसीआई अधिकारी ने सफराज खान के प्रदर्शन पर बातचीत करते हुए कहा, 'सरफराज को अब नज़रअंदाज करना काफी मुश्किल हो गया है। उनका प्रदर्शन उनकी काबिलियत को दर्शाता है। जब चयनकर्ता बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का चुनाव करेंगे तो उन्हें टीम में जगह मिल सकती है।'

Advertisement

उन्होंने बातचीत करते हुए सरफराज की खुब तारीफ की। वह बोले, 'सरफराज ने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडिया ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और वह एक अच्छे फील्डर भी है।' बता दें कि सरफराज ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली है। फाइनल की पहली इनिंग में सरफराज ने 13 चौके और 2 छक्के की मदद से 134 रन बनाए हैं।

गौरतलब है कि इस सीज़न रन बनाने के मामले में सरफराज के आस-पास कोई भी नहीं है। सरफराज के बल्ले से अब तक 937 रन निकल चुके हैं, वहीं दूसरे पायदान पर जो बल्लेबाज़ हैं उन्होंने 623 रन बनाए हैं। बता दें कि पिछली सीज़न भी सरफराज के बल्ले से रणजी ट्रॉफी में 900 से ज्यादा रन निकले थे। सरफराज के अलावा इस टूर्नामेंट में सिर्फ अजय शर्मा और वसीम जाफर ने ही दो बार 900 से ज्यादा रन बनाए थे। 

बता दें कि पिछले सीजन सरफराज ने 6 मैच में 928 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार