इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के ऑक्शन में विकेटकीपर बल्लेबाज़ सरफराज खान (Sarfaraz Khan) 20 लाख के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रहे थे। हालांकि अब आगामी आईपीएल सीजन से पहले सरफराज की किस्मत चमक सकती है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) उन्हें खरीद सकती है।

Advertisement

ताजा खबरों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स अपने मिडिल ऑर्डर को और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए सरफराज खान पर नज़रें बनाए हुए है। यही वजह है अब सरफराज की आईपीएल के आगामी सीजन में सरप्राइज एंट्री हो सकती है। आपको बता दें कि केकेआर की टीम या कोई भी अन्य फ्रेंजाइजी सरफराज या किसी भी अन्य खिलाड़ी को रिप्लेंसमेंट के तौर पर अपनी टीम में जोड़ सकती है।

Advertisement

बात करें अगर सरफराज खान की तो इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ का पिछला आईपीएल सीजन कुछ खास नहीं रहा था। सरफराज पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे और इस दौरान उन्हें सिर्फ 4 मैच खेलने का मौका मिला। यहां भी वो अपनी काबिलियत साबित नहीं कर सके और 4 मैचों में महज 13.25 की औसत से 53 रन ही बना पाए।

Also Read: Live Score

हालांकि आईपीएल का ये खराब सीजन सरफराज के लिए कहानी का अंत नहीं बना। सरफराज ने मेहनत करना जारी रखा और घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 70 से ज्यादा की औसत से रन बनाकर अपना इंडियन टेस्ट डेब्यू किया और यहां भी इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो धमाकेदार अर्धशतक बनाकर सभी को प्रभावित किया। यही वजह है आईपीएल ऑक्शन में खाली हाथ रहने वाले सरफराज की आगामी सीजन में सरप्राइज एंट्री हो सकती है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार