इंडिया ए के खिलाफ ब्लोमफोंटेन में खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ए की कुल बढ़त 137 रनों की हो गई है। खराब रोशनी के काऱण दिन का खेल जल्दी खत्म हो गया। यह मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता हुआ दिख रहा है। देखें स्कोरकार्ड
इंडिया ए तीसरे दिन 5 विकेट के नुकसान पर 198 रनों से आगे खेलने उतरी थी। सरफराज खान (नाबाद 71 रन) औऱ हनुमा विहारी (54 रन) के शानदार अर्धशतकों के दम पर पहली पारी में 54 रन बनाए।
बता दें की पहली पारी में साउथ अफ्रीका ए ने 297 रन बनाए थे और पहली पारी में उसे 21 रनों की बढ़त मिली।
दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ए की शुरूआ अच्छी रही और सरेल एरवी (41) औऱ कप्तान पीटर मलान (31) ने मिलकर पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े। इसके बाद गेंदबाजों ने भारतीय टीम की वापसी कराई और अगले 46 रन के अंदर पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। 115 रन के कुल स्कोर पर साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका लगा।
भारत के लिए दूसरी पारी में अब तक ईशान पोरेल ने दो विकेट, सौरभ कुमार और बाबा अपराजित ने एक-एक विकेट हासिल किया।