धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में सरफराज खान ने एक खराब शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक दिया था। सरफराज ने टी-ब्रेक के बाद पहली ही गेंद पर खराब शॉट खेलने का फैसला किया और 56 रन बनाकर आउट हो गए। सरफराज का ये शॉट देखकर महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर काफी भड़क उठे और उन्होंने लाइव मैच में कमेंट्री के दौरान ही सरफराज की क्लास लगा दी।

Advertisement

उन्होंने कमेंट्री में कहा था कि ब्रेक के तुरंत बाद इस युवा खिलाड़ी को ऐसा शॉट खेलने की कोई जरूरत नहीं थी। गावस्कर की डांट खाने के बाद अब सरफराज ने गावस्कर से सॉरी बोला है। गौरतलब है कि धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन के बाद सरफराज ने गावस्कर से लंबी बातचीत की थी। उसी बैठक में, 74 वर्षीय ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में शॉट चयन के महत्व के बारे में बताया और इसी कारण से, उन्हें कॉमेंट्री बॉक्स में निराशा हुई क्योंकि सरफराज ने उनकी बातों को सुना तो सही लेकिन उन पर अम्ल नहीं किया।

Advertisement

कमेंट्री के दौरान गावस्कर ने कहा था, “गेंद ऊपर पिच हुई थी, ये उस शॉट के लिए पर्याप्त छोटी नहीं थी। उसने शॉट मारा और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ी। मेरा मतलब है कि आप चाय के बाद पहली गेंद खेल रहे हैं। अपने आप को थोड़ी सा सेट होने का मौका तो दो। डॉन ब्रैडमैन ने मुझसे कहा था, 'मैं जिस भी गेंद का सामना करता हूं, भले ही मैं 200 पर हूं, मुझे लगता है कि मैं 0 पर हूं।' और यहां (सरफराज) सत्र की पहली ही गेंद पर ऐसा शॉट खेल रहे हैं।''

इस बीच, उस अंदाज में आउट होने के बाद सरफराज ने गावस्कर से माफीनामा जारी किया। गावस्कर और सरफराज के बीच पहली मुलाकात में मौजूद श्याम भाटिया ने खुलासा किया कि पूर्व क्रिकेटर उनके शॉट चयन से नाराज थे। उन्होंने कहा कि सरफराज ने बाद में महान क्रिकेटर से माफी मांगी और कहा कि वो दोबारा गलती नहीं दोहराने का वादा करते हैं।

Also Read: Live Score

भाटिया ने कहा, “सुनील उन्हें बता रहे थे कि सबसे महत्वपूर्ण बात शॉट्स का चयन है। ये बहुत जरुरी है। उनसे करीब 45 मिनट तक बात होती रही। फिर मैच में चाय के तुरंत बाद वो एक बेहद बेवकूफी भरे शॉट पर आउट हो गए। सुनील काफी गुस्से में थे और उन्होंने कमेंट्री के दौरान पूछा कि वो क्या कर रहे हैं। अगले दिन, सरफराज फिर मेरे साथ थे और बोले, 'सर, प्लीज़ मिस्टर गावस्कर से सॉरी कह देना, मुझसे गलती हो गई! मैं वो गलती दोबारा नहीं करूंगा।''

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार