23 जनवरी। डरबन में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज रस्सी वैन डेर डूसन के नाबाद 80 रन और एंडिले पेहलुकवायो के नाबाद 69 रन के बदौलक मैच को 42वें ओवर में ही जीत लिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

एक तरफ जहां पाकिस्तान की टीम को दूसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं पाकिस्तान अंपायर सरफराज अहमद विरोधी टीम के खिलाड़ी एंडिले पेहलुकवायो के साथ घटिया हरकत कर सुर्खियों में आ गए हैं।

Advertisement

हुआ ये है कि जब एंडिले पेहलुकवायो और रस्सी वैन डेर डूसन जमकर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी मैच के  37वें ओवर में सरफराज अहमद इतने फ्रस्टेशन में आ गए कि क्रिकेट के मर्यादा को भूलकर एंडिले पेहलुकवायो पर नस्लीय टिप्पणी कर दी।

सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एंडिले पेहलुकवायो के मां पर भद्दे कमेंट किए हैं। खबरों की मानें तो आईसीसी इस मामले की जांच कर सकता है।

देखिए सरफराज अहमद ने क्या कहा VIDEO

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार