पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बैटर सऊद शकील (Saud Shakeel) सुर्खियों में हैं। दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) से पाकिस्तानी टीम के बाहर होने के बाद अब वो घरेलू टूर्नामेंट प्रेसिडेंट्स कप (President's Cup) में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (State Bank of Pakistan) के लिए खेल रहे हैं जहां उनके साथ एक ऐसी घटना हुई जो कि क्रिकेट के खेल में काफी कम ही देखने को मिलती है।

Advertisement

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां सऊफ शकील लाइव मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में सोते रह गए और देरी से बैटिंग करने मैदान पर आए। ऐसे में विपक्षी टीम 'पाकिस्तान टेलीविजन' के कैप्टन अमाद बट ने बैटर के टाइम आउट होने की अपील कर दी जिसके कारण अंपायर ने भी सऊद शकील को टाइम आउट करार दे दिया। इसी के साथ अब सऊद शकील पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिसे फर्स्ट क्लास मैच में टाइम आउट दिया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि एक बल्लेबाज़ के आउट होने के बाद जो दूसरा बल्लेबाज़ मैदान पर आता है उसे क्रिकेट के नियमों के अनुसार अगले 3 मिनट के भीतर पहली बॉल का सामना करने के लिए तैयार होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो विपक्षी टीम के खिलाड़ी के टाइम आउट होने की अपील कर सकती है जो कि यहां पर भी देखने को मिला।

मुहम्मद शहजाद ने चटकाई हैट्रिक

जहां एक तरफ प्रेसिडेंट्स कप के फाइनल में सऊद शकील टाइम आउट होकर वापस पवेलियन लौटे। वहीं दूसरी तरफ 21 वर्षीय तेज गेंदबाज़ मुहम्मद शहजाद ने हैट्रिक चटकाते हुए सभी का जीत दिल जीता।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

शहजाद ने 27वें ओवर की तीसरी, चौथी और पाचवीं गेंद पर स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज़ को आउट किया और हैट्रिक हासिल की। उन्होंने 10.2 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट झटके हैं। बात करें अगर इस मुकाबले की तो स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान अपनी पहली इनिंग में सिर्फ 54.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई औऱ 205 रन बनाकर ऑल आउट हुई। वहीं दूसरी तरफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान टेलीविजन ने 19 ओवर का सामना करके 3 विकेट खोए और 49 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार