रासी वान डर डुसेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में अर्धशतक जड़ा। वान डर डुसेन ने 59 गेंदों का सामना कर चार चौकों औऱ एक छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली और युजवेंद्र चहल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। 

Advertisement

पारी के 37वें ओवर में स्टंप पर आती चहल की फुल गेंद को वान डर डुसेन ने स्लॉग स्वीप किया। डीप मिडविकेट पर खड़े श्रेयस अय्यर अपने अपनी दायीं तरफ तेजी से दौड़ते हुए डाइव लगातार बेहतरीन कैच लपका।   

Advertisement

केपटाउन टेस्ट मैच की पहली पारी के बाद वान डर डुसेन पहली बार आउट हुए हैं। भारत 4 पारियों में 288 गेंदों के बाद उन्हें पहली बार आउट करने में सफल रहा। इस दौरान उन्होंने 256 रन बनाए। वनडे सीरीज की तीन पारियों में वान डर डुसेन ने 218 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 129 रन रहा। 

वान डर डुसेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी की। 

केविन पीटरसन को छोड़ा पीछे

वान डर डुसेन के 26 पारियों में 1267 रन हो गए हैं और वह डेब्यू के बाद पहली 26 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंज के केविन पीटरसन (1262) को पीछे छोड़ा।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार