Ruturaj Gaikwad girlfriend: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने इन दिनों अपने शानदार खेल से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में रुतुराज गायकवाड़ ने 8 शतक के साथ 180.42 की औसत से 1,263 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। बीते दिनों रुतुराज गायकवाड़ का नाम मराठी एक्ट्रेस सायली संजीव (sayali sanjeev) के साथ काफी जोड़ा गया था। खबर थी कि रुतुराज गायकवाड़ सायली संजीव को डेट कर रहे हैं।

Advertisement

इस बीच सायली संजीव ने खुद रुतुराज गायकवाड़ संग अपने रिश्ते को लेकर सच्चाई बताई है और कहा है कि इन अफवाहों के चलते रुतुराज गायकवाड़ से उनकी दोस्ती भी खराब हो गई है। सायली संजीव ने कहा, 'मैं फिलहाल सिंगल हूं और किसी को डेट नहीं कर रही। ऐसी अफवाहें फैलनी बंद होनी चाहिए। इसकी वजह से घर पर तनाव के हालात पैदा हो जाते हैं।'

Advertisement

सायली संजीव ने आगे कहा, 'आज अगर मुझे रुतुराज को उनके अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करना हो या फिर सार्वजनिक बधाई देनी हो तो मैं ऐसा नहीं कर सकती। यहां तक कि वो भी मेरे काम के बारे में कुछ नहीं कह सकते। हमारे बीच कुछ भी नहीं है। इन अफवाहों के चलते हमारी दोस्ती भी खराब हो गई।'

सायली संजीव ने कहा, 'मुझे पता भी नहीं कि हम दोनों का नाम एकसाथ क्यों जोड़ा गया। गॉसिप करने वाले लोग ये बात नहीं समझते हैं कि इससे किसी की पर्सनल लाइफ में दिक्कतें खड़ी होती हैं। इन बातों का असर हमारी जिंदगी पर होता है। शुरुआत में हमने इन अफवाहों को नजरअंदाज किया। हमें लगा कि लोग शांत हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब शायद जब हम दोनों की अलग-अलग लोगों से शादी होगी तभी सच्चाई का पता चलेगा।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार