बेंगलुरू, 15 जून (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को पहले सत्र में शतक लगाने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि उनके लिए यह शानदार अनुभव था। 

Advertisement

यह अफगानिस्तान का पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच है। भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और धवन ने पहले सत्र में ही शतक लगा दिया। 

Advertisement

वह भोजनकाल तक 104 रनों पर नाबाद लौटे थे। मैच में धवन ने 96 गेंदें खेली और 107 रन बनाकर दूसरे सत्र में आउट हुए। धवन ने अपनी पारी में 19 चौके और तीन छक्के मारे।

मैच के बाद धवन ने कहा, "एक सत्र में शतक लगाना मेरे लिए बड़ी बात है। मैं नहीं जानता कि किसी भारतीय बल्लेबाज ने ऐसा किया है या नहीं।"

32 साल के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने कहा, "मैं अच्छी मानसिकता के साथ मैदान में गया था। मैं जानता था कि मुझे क्या करना है और चीजें मेरी तरह ही हुईं। आईपीएल और इस मैच के बीच मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहा था। इस दौरान ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की थी।"

Advertisement

धवन के जोड़ीदार मुरली विजय ने भी इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी की। विजय ने अपनी इस सफलता का श्रेय आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को दिया। 

मुरली ने कहा, "मैंने अपनी बल्लेबाजी पर काफी मेहनत की है। मैंने आईपीएल के दौरान हसी के साथ काम किया है। मैं इसके लिए उनका धन्यवाद देना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, "आपको अपनी रणनीति पर टिके रहना पड़ता है। शिखर ने शानदार बल्लेबाजी की।"

Advertisement

अफगानिस्तान के बारे में विजय ने कहा, "मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि अफगानिस्तान ने अपनी क्रिकेट का लुत्फ उठाया और दिन का अच्छा अंत किया।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार