सरे और केंट के बीच शुक्रवार (26 मई) को खेले गए टी-20 ब्लास्ट (T20 Blast 2023) टूर्नामेंट के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी सीन एबॉट (Sean Abbott) ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। सरे के लिए खेलते हुए एबॉट ने 41 गेंदों में 4 चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन की पारी खेली। इस शतकीय पारी के साथ ही एबॉट ने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक

Advertisement

एबॉट ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज टी-20 शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। एबॉट ने 34 गेंदों में शतक पूरा कर के एंड्रयू साइमंड्स की बराबरी की। साइमंड्स ने 2004 में केंट के लिए खेलते हुए मिडलसेक्स के खिलाफ 34 गेंद में शतक बनाया था।

सबसे तेज टी-20 शतक की लिस्ट में एबॉट से आगे क्रिस गेल  (30), ऋषभ पंत (32) और विहान लुबे (33) हैं।

टी-20 ब्लास्ट में सबसे तेज शतक

एबॉट ने टी-20 ब्लास्ट इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा है। इस मामले में उन्होंने अपने हमवतन साइमंड्स की बराबरी की। 

Advertisement

बता दें कि एबॉट की पारी की शुरूआत धीमी रही थी और पहली 13 गेंद में उन्होंने 14 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने 21 गेंदों में 86 रन बनाकर शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने केन रिचर्डसन द्वारा डाले गए पारी के 17वें ओवर में 30 रन बनाए। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सरे ने एबॉट के शतक के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में केंट निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन ही बना सकी। जिसके चलते सरे ने 41 रन से जीत हासिल की।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार