27 नवंबर, 2014 ये एक ऐसी तारीख है जिसे दुनिया का कोई भी क्रिकेट फैन नहीं भूला होगा क्योंकि इस दिन वर्ल्ड क्रिकेट ने एक होनहार क्रिकेटर को ऑनफील्ड ही खो दिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर फिल ह्यूज की, जो आज से ठीक 10 साल पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज सीन एबॉट की बाउंसर से चोटिल होकर गिर पड़े थे और दो दिन बाद अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया था।

Advertisement

इस घटना के आज ठीक 10 साल बाद जब सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर न्यू साउथ वेल्स और तस्मानिया के बीच चौथे दिन का खेल शुरू होने वाला था तो उससे पहले दिवंगत फिल ह्यूज को श्रद्धांजलि दी गई और इसी दौरान तेज़ गेंदबाज़ सीन एबॉट को अपनी 10 साल पहले डाली गई उस जानलेवा बाउंसर की याद आ गई और वो अपने आंसू नहीं रोक पाए।

Advertisement

उनका एक वीडियो इस समय सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि जब वो अपने साथियों के साथ खड़े होकर ह्यूज को श्रद्धांजलि दे रहे होते हैं तो वो अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं जो दिखाता है कि उन्हें आज भी वो कातिलाना बाउंसर याद है और वो शायद कहीं न कहीं ह्यूज की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं। इस दिल तोड़ देने वाले वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। इस एक मिनट के मौन के दौरान, सीन एबॉट स्पष्ट रूप से भावुक थे, टीम के साथी उन्हें सांत्वना देने के लिए उनके कंधों पर हाथ रखे हुए नजर आए।

आपको बता दें कि एबॉट ने 25 नवंबर, 2014 को एससीजी में न्यू साउथ वेल्स और साउथ ऑस्ट्रेलिया के बीच शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान फिल ह्यूज को एक बाउंसर डाला था जो सीधा उनकी गर्दन पर जा लगा। उस समय सिर्फ 25 साल के ह्यूज ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फिल ह्यूज को उनकी पुण्यतिथि पर सम्मानित करने के लिए देश भर में व्यवस्था की।

फिल ह्यूज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 32 की औसत से 1,535 रन बनाए। उन्होंने 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद 25 वनडे और एक टी-20 मैच भी खेला। ह्यूज को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 6 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के दौरान काली बांह की पट्टियां पहनेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार