मेजर लीग क्रिकेट 2023 टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला वाशिंगटन फ्रीडम और सिएटल ऑर्कास के बीच शनिवार (15 जुलाई) को खेला गया था जिसे वेन पॉर्नेल की अगुवाई वाली सिएटल ऑर्कास की टीम ने नौमान अनवर (48) और इमाद वसीम (43*) की शानदार पारियों के दम पर 5 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

इस मुकाबले में कप्तान वेन पार्नेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसका बाद वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। वाशिंगटन की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन अकील हुसैन ने बनाए। हुसैन ने 22 गेंदों पर नाबाद 33 रन जोड़े। उनके अलावा कप्तान मोइसेस हेनरिक्स (24) विकेटकीपर बैटर एंड्रीस गूस (28) और ग्लेन फिलिप्स (20) को भी अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

Advertisement

इस दौरान वेन पार्नेल और हरमीत सिंह ने ऑर्कास की टीम के लिए दो-दो विकेट झटके। इमाद वसीम, कैमरन गैनन और एंड्रयू टाई ने भी 1-1 विकेट हासिल किया जिसके कारण वाशिंगटन की टीम सिर्फ विपक्षी टीम के सामने सिर्फ 145 रनों का टारगेट ही सेट कर सकी।

इसके जवाब में सिएटल ऑर्कास के लिए नौमन अनवर ने 37 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 48 रन ठोके। वहीं इमाद वसीम ने भी 38 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने भी 19 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्का लगाकर 23 रन बनाए जिसके दम पर ऑर्कास ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की। मार्को जानसेन, एनरिक नॉर्खिया, अकील हुसैन, मोइसेस हेनरिक्स, और डेन प्रीड्ट ने एक-एक विकेट चटकाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार