1 फरवरी। जब से केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे हैं तब से ऋषभ पंत भारतीय प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं। एक समय था जब कोहली और टीम मैनेजमेंट ऋषभ पंत को हमेशा बैक कर रहा था लेकिन अचानक से जैसे ही केएल राहुल ने दोहरी भूमिका निभानी शुरू कर दी तब से ऋषभ पंत के बारे में अब कोई बात नहीं कर रहा है।

Advertisement


ऋषभ पंत की ऐसी हालत देखकर सहवाग हैरान हैं और इस बारे में अपनी राय रखी है। सहवाग को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं कोहली वहीं काम पंत के साथ ना कर दें जैसे धोनी ने उनके साथ किया था। सहवाग ने कहा कि 'ऋषभ पंत तीनों फॉर्मेट खेलते हैं और ऐसा मुमकिन नहीं है कि कोई खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में रन बनाए, वो एक फॉर्मेट में फ्लॉप जरूर होता है। ऐसे में उन्हें अब लगातार नजरअंदाज करना उनके साथ खिलवाड़ करने के जैसा है।

Advertisement

सहवाग ने आगे ये भी कहा कि शायद वो अपने खिलाड़ियों से बात नहीं करते हैं जो हैरान करने वाला है। सहवाग ने कहा कि जब मैं खेला करता था तो हमारे समय के कप्तान खिलाड़ियों से बात करते थे। शायद कोहली ऐसा नहीं करते हैं। सहवाग ने कहा कि मीडिया में जाकर कप्तान कुछ भी कहे लेकिन ड्रेसिंग रूम में कप्तान को खिलाड़ियों से बात करनी चाहिए।

आपको बता दें कि सहवाग ने धोनी की कप्तानी को लेकर भी सवाल खड़े किए और कहा कि धोनी मीडिया के सामने कुछ भी बयान देते थे लेकिन बाद में खिलाड़ियों के सामने अलग बातें करते हैं। सहवाग ने कहा कि मीडिया में जाकर धोनी ने कहा था कि हमारे 3 बल्लेबाज धीमी फील्डिर हैं लेकिन उन्होंने हमसे इस बारे में कभी भी बात नहीं की। ऐसे में सहवाग को डर है कि युवा पंत का करियर इन्ही उलझनों के चलते डांवाडोल ना हो जाए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार