आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम अभी भी संदेह में फंसी हुई है। टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता है उनके स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का फिट ना होना और बहुत जल्द ही मैनेजमेंट इसके ऊपर फैसला ले सकती है।

आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों को अपने फाइनल खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की तिथि बढ़ाकर  10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर कर दी है और शायद अब कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं।

पांड्या ने यूएई में हुए आईपीएल के दूसरे हाफ में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए एक भी ओवर की गेंदबाजी नहीं की और साथ ही उनके बल्ले से भी कुछ खास रन नहीं आए।

जब 8 सितंबर को टीम की घोषणा हुई थी तब सेलेक्टर्स ने ये कहा था कि पांड्या फिट है और वो गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं।

हालांकि अब बीसीसीआई से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया है कि पांड्या अगर वर्ल्ड कप में गेंदबाजी नहीं करते हैं तो उनकी जगह वर्ल्ड कप की टीम में शार्दुल ठाकुर या दीपक चाहर के नाम पर विचार किया जा सकता है।

सूत्र ने कहा,"भारतीय टीम में एक तेज गेंदबाज की कमी है। इसके लिए 2 अनुभवी दावेदार है। शार्दुल ठाकुर जो गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अच्छे हाथ दिखा सकते है और साथ ही दीपक चाहर जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था।"

सूत्र ने आगे बात करते हुए कहा कि अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं करते हैं तो शार्दुल या दीपक में से किसी एक को टीम में शामिल किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार