Vaibhav Suryavanshi Separate Changing Room: टीम इंडिया के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड दौरे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे पर वैभव सीनियर भारतीय खिलाड़ियों के साथ चेंजिंग रूम शेयर नहीं कर पाएंगे। 

Advertisement

टीम इंडिया 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 1 जुलाई से पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी। इन दोनों सीरीज से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे के दौरान सीनियर भारतीय खिलाड़ियों के साथ चेंजिंग रूम शेयर नहीं कर पाएंगे। 'द गार्डियन' की रिपोर्ट के मुताबिक, वैभव नाबालिग हैं, इसलिए उनके लिए अलग व्यवस्था की जा सकती है।

Advertisement

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ICC और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के कुछ सुरक्षा दिशानिर्देश ऐसे खिलाड़ियों पर लागू होते हैं जिनकी उम्र 16 साल से कम होती है। इन नियमों के तहत नाबालिग खिलाड़ियों को वयस्क खिलाड़ियों के साथ चेंजिंग रूम और कुछ अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाती।

ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान वैभव सूर्यवंशी के लिए अलग चेंजिंग रूम और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज में भी यही नियम लागू होगा या नहीं।

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर उन्हें आयरलैंड या इंग्लैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी होंगी कि वैभव को डेब्यू का मौका कब मिलता है और क्या सचमुच उन्हें अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार