Shabnim Ismail Complete 50 T20 World Cup Wickets: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (2 जुलाई) को लंदन के केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस बड़े मुकाबले में साउथ अफ्रीका की अनुभवी तेज गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल ने अपने नाम एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। 

Advertisement

इस अहम मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और शबनीम कप्तान के इस फैसले को शुरुआत में सही भी साबित करती नजर आई। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में एमी जोन्स को सिर्फ 2 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद अपने अगले और पारी के चौथे ओवर में एलिस कैप्सी को भी सिर्फ 1 रन पर आउट कर टीम को जल्दी ही शुरुआती विकेट दिलवा दिए।

Advertisement

एमी जोन्स का विकेट लेते ही शबनीम इस्माइल ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए। ऐसा करते ही अब वह इस टूर्नामेंट (पुरुष और महिला दोनों) के इतिहास में 50 विकेट का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की सिर्फ दूसरी गेंदबाज़ बन गई हैं।

इससे पहले यह कारनामा अब तक केवल बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ही कर पाए थे। शाकिब ने पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में 43 मैचों में 50 विकेट हासिल किए हैं। शबनीम अब इस खास क्लब में शामिल होने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं।

ICC टी20 वर्ल्ड कप (पुरुष और महिला) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़

  1. शबनीम इस्माइल (साउथ अफ्रीका) – 38 मैच, 51 विकेट
  2. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 43 मैच, 50 विकेट
  3. मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया) – 30 मैच, 48 विकेट
  4. एडम जाम्पा (ऑस्ट्रेलिया) – 25 मैच, 44 विकेट
  5. आदिल राशिद (इंग्लैंड) – 38 मैच, 44 विकेट
  6. एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया) – 53 मैच, 44 विकेट
Also Read: LIVE Cricket Score

अगर शबनीम इस्माइल के टी20 वर्ल्ड कप करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 38 मैचों में 15.68 की शानदार औसत और सिर्फ 6.03 की बेहतरीन इकॉनमी से 51 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं मौजूदा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वह लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर रही हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में वह 18.25 की औसत और 6.95 की इकॉनमी से 8 विकेट झटक चुकी हैं। सेमीफाइनल में भी उन्होंने नई गेंद से अपनी धारदार गेंदबाज़ी दिखाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मैचों में उनका अनुभव साउथ अफ्रीका के लिए कितना अहम है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार