Fastest Ball in Women Cricket History: इंडिया में वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) खेली जा रही है जिसमें बीते मंगलवार (5 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच मुकाबला खेला गया था। ये सीजन का 12वां मुकाबला था जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की गन गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) ने महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंककर एलिस पेरी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब खुद इस मामले में नंबर 1 बन गई। आपको बता दें कि एलिस पेरी ने पिछले साल WPL में ही 130.5 kph की रफ्तार से गेंद डालकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Advertisement

शबनीम ने डाली 132.1 Kph की स्पीड से गेंद

Advertisement

साउथ अफ्रीका की पूर्व गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल की ये गेंद दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के तीसरे ओवर में देखने को मिली। दिल्ली के लिए कप्तान मेग लैनिंग बैटिंग कर रही थी। इस्माइल ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर लैनिंग को स्पीड से डराना चाहा था। उन्होंने काफी जोर लगाकर गेंद डिलीवर किया जिसके बाद वो बॉल सीधा लैनिंग के पैड से टकराया।

ये गेंद 132.1 Kph की स्पीड से लैनिंग के पैड से टकराई थी और ये साफ हो गया था कि शबनीम इस्माइल ने सिर्फ वुमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास की ही नहीं, बल्कि महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंककर बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि गेम के दौरान शबनीम इस्माइल ने इस पर ध्यान नहीं दिया और उन्हें मैच के बाद अपनी उपलब्धि के बारे में पता चला।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि शबनीम इस्माइल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुकी हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका की इस दिग्गज गेंदबाज़ ने इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी से खूब धमाल मचाया है। ये भी जान लीजिए कि वर्ल्ड कप 2022 में शबनीम इस्माइल ने दो बार 127 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। वहीं वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 के ओपनिंग गेम में भी उनके हाथों से 128.3 kph की रफ्तार से बॉल निकला था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार