Shabnim Ismail Record: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 02 जुलाई को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका (ENG-W vs SA-W Semi Final-2) के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की दिग्गज तेज गेंदबाज़ शबनीम इस्माइल (Shabnim Ismail) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 37 वर्षीय शबनीम इस्माइल इंग्लैंड के सामने सेमीफाइनल-2 में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर सिर्फ एक विकेट लेने में सफल होती हैं तो भी वो महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपने 50 विकेट पूरे कर लेंगी और ये कारनामा करने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।

Advertisement

खास बात तो ये है कि शबनीम इस्माइल आज ये आंकड़ां छूने में कामयाब होती हैं तो वो ICC टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास (पुरुष और महिला दोनों) में विकेटों का अर्धशतक पूरा करने वालीं सिर्फ दूसरी खिलाड़ी बनेंगी। अब तक सिर्फ बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने ये रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में 43 मैच खेलकर 50 विकेट चटकाए हैं।

ICC टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वालीं गेंदबाज़ (महिला और पुरुष दोनों)

  • शाकिब अल हसन (बांग्लादेश पुरुष) - 43 मैचों में 50 विकेट
  • शबनीम इस्माइल (साउथ अफ्रीका महिला) - 37 मैचों में 49 विकेट
  • मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया महिला) - 30 मैचों में 48 विकेट
  • एडम जाम्पा (ऑस्ट्रेलिया पुरुष) - 25 मैचों में 44 विकेट
  • आदिल राशिद (इंग्लैंड पुरुण) - 38 मैचों में 44 विकेट
  • एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया महिला) - 53 मैचों में 44 विकेट

बताते चलें कि साल 2026 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में शबनीम इस्माइल अब तक पांच मुकाबले खेलकर 6 विकेट चटका चुकीं हैं। उनके नाम एक टेस्ट में 3 विकेट, 127 वनडे में 191 विकेट और 118 टी20 इंटरनेशनल में 129 विकेट दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका का पूरा स्क्वाड: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), सुने लूस, एनेरी डर्क्सन, मारिज़ाने कैप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, ताज़मिन ब्रित्स, डेन वैन नीकेर्क।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार