डबलिन, 12 मई (CRICKETNMORE)| फहीम अशरफ (नाबाद 61) और शादाब खान (52) के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को वापसी करते हुए 76 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 268 रनों के साथ दिन का अंत किया। 

Advertisement

द विलेज मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में खराब रोशनी के कारण दिन का खेल 14 ओवर पहले ही खत्म करने की घोषणा कर दी गई। 

Advertisement

अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेल रही आयरलैंड ने एक समय पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया था और 159 रनों पर ही मेहमान टीम के छह विकेट चटका दिए थे। इसके बाद हालांकि फहीम और शादाब ने टीम को पहले दिन ही ऑल आउट होने से बचा लिया। दोनों के बीच अभी तक 109 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

 

आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनके गेंदबाजों ने अपने कप्तान के भरोसे को कायम रखा। 

13 रनों पर ही बोयड रैंकिन ने अजहर अली (4) को पवेलियन भेज दिया। अगले ओवर में टिम मुर्ताघ ने इमाम उल हक (7) को पवेलियन भेज पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया। यहां से हारिश सोहेल (31) और अशद शफीक (61) ने टीम को संभाला और टीम का स्कोर 71 तक पहुंचाया। हारिश को स्टुअर्ट थॉम्पसन ने पोर्टफील्ड के हाथों कैच कराया। 

Advertisement

टिम ने बाबर आजम (14) को अपना दूसरा शिकार बनाया। शफीक की पारी का अंत 153 के कुल स्कोर पर रैंकिन ने किया। उन्होंने 121 गेंदों का सामना करते हुए आठ बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। कप्तान सरफराज अहमद (20) के रूप में पाकिस्तान ने 159 के कुल स्कोर पर पांचवां विकेट खोया। 

इसके बाद फहीम और शादाब ने विकेट पर अपने पैर जमा लिए। फहीम ने अभी तक 69 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया है। वहीं शादाब ने 91 गेंदों का सामना किया है और पांच चौके लगाए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार