Pakistan ODI Tri-Series 2026 के चौथे मुकाबले (PAK vs ENG) ने रोमांचक ही सारे हदे पार कर दी। लाहौर में शादाब खान (Shadab Khan) पाकिस्तान के हीरो रहे जिन्होंने इंग्लैंड के सामने शानदार शतक लगाया। इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब शादाब खुद हार मान चुके थे। लेकिन फिर एक करिश्मा हुआ और शादाब ने पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड के मुंह से जीत खींच निकाली।
ये पूरी घटना पाकिस्तान की पारी के 45वें ओवर में देखने को मिली। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज़ गस एटकिंसन गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने दूसरा गेंद एक सटीक यॉर्कर डिलीवर किया, जिस पर शादाब चकमा खा गए। वो LBW हो गए थे और अंपायर ने उन्हें आउट घोषित कर दिया था।
इसी मौके पर शादाब ने भी हार मान ली थी। उन्होंने गुस्से में ज़मीन पर अपना बैट पटका और फिर सिर झुकाकर खड़े हो गए। उन्होंने बेमन से DRS लिया और इंग्लिश खिलाड़ियों से हाथ मिलाने लगे, लेकिन तभी करिश्मा हो गया। जहां शादाब को लगा था कि वो आउट हैं, ऐसा था नहीं। Third Umpire ने घटना की जांच की और पाया शादाब के बैट का ऐज बॉल पर लगा था।
तो ऐसे शादाब बाल-बाल आउट होने से बच गए। इसके बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था। एक तरफ शादाब और हारिस खुश से झूम रहे थे। दूसरी तरफ इंग्लिश खिलाड़ी मायूस हो गए थे। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
मैच का हाल: ये मुकाबला लाहौर के मैदान पर खेला गया था जहां पाकिस्तान ने टॉस जीता और इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके बाद मैदान पर बेन डकेट का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 111 गेंदों पर 10 चौके 2 छक्के लगाकर 105 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर इंग्लैंड ने 241 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। वो 46.4 ओवर में ऑल आउट हो गए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में पाकिस्तान के लिए शादान खान ने Heroic पारी खेली। उन्होंने 96 गेंदों पर 13 चौके 5 छक्के लगाकर नाबाद 113 रन जड़े। उनकी पारी के दम पर पाकिस्तान ने 47.1 ओवर में 242 रनों का लक्ष्य हासिल किया और रोमांचक अंदाज में एक विकेट रहते शानदार जीत दर्ज की।