Mankading: पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शादाब खान (Shadab Khan) ने इंग्लैंड के खिलाफ 7वें टी-20 मैच में नॉन-स्ट्राइकर हैरी ब्रुक (Harry Brook) को मांकडिंग करने की चेतावनी दी। शादाब खान ने अनोखे अंदाज में बल्लेबाज को गेंद डालने से पहले पॉपिंग क्रीज को पार नहीं करने की चेतावनी दी। खान ने ब्रुक को रन आउट करना चाहा लेकिन स्टंप्स पर निशाना लगाने से पहले ही रुक गए और मुस्कुराने लगे।

Advertisement

शादाब खान को ऐसा करता देखकर हैरी ब्रुक पूरी तरह से आश्चर्यचकित हो गए लेकिन, शादाब खान का इरादा उन्हें रनआउट करने का नहीं बल्कि उन्हें चेतावनी देने का था। हालांकि, अगर शादाब खान चाहते तो वो बैटर को आउट कर सकते थे क्योंकि नियम उन्हें नॉन-स्ट्राइकर बल्लेबाज को रन आउट करने की अनुमति देते हैं।

Advertisement

अगर बल्लेबाज बॉलर के बॉल करने से पहले क्रीज से बाहर चला जाता है तो गेंदबाज उसे बिना चेतावनी दिए ही आउट कर सकता है। लेकिन शादाब खान ने किसी भी तरह के विवाद से परहेज किया। शादाब खान ने ब्रुक के साथ मस्ती को प्राथमिकता दी। हालांकि, वीडियो को देखने पर पता चला कि हैरी ब्रुक अपनी क्रीज में ही थे।

हैरी ब्रुक ने अपने बैट को क्रीज के अंदर ही रखा हुआ था और उनकी नजर गेंदबाज पर ही थी। यह घटना 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई। वहीं अगर मैच की बात करें तो सांतवे टी-20 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 67 रनों से हराकर सीरीज पर 4-3 से कब्जा कर लिया। पाकिस्तान की टीम को उनके ही घर पर करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार