Shafali Verma Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले (IND-W vs ZIM-W 2nd T20) में जिम्बाब्वे के खिलाफ महज़ 25 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 55 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।
तोड़ा स्मृति मंधाना का महारिकॉर्ड: 22 वर्षीय शेफाली वर्मा एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने रायपुर टी20 में पचासा लगाकर 2026 में अपना नवां फिफ्टी प्लस स्कोर पूरे किया है। खास बात ये है कि अब शेफाली T20I में स्मृति मंधाना को पीछे छोड़कर भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गई हैं। स्मृति ने 2024 में भारत के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल में फिफ्टी प्लस की पारी खेली थी।
एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
9 – शेफाली वर्मा (भारत महिला) – 2026
8 – स्मृति मंधाना (भारत महिला) – 2024
7 – मिताली राज (भारत महिला) – 2018
7 – नताशा माइल्स (हांगकांग महिला) – 2026
T20I के एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन: छोटी उम्र की शेफाली कितनी टैलेंडिट हैं, इसका अंदाज़ा आप इससे लगा सकते हो कि वो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखती हैं। उन्होंने 2026 में जमकर धमाल मचाया है और अब तक 26 मैचों में कुल 922 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका की दिग्गज क्रिकेटर लौरा वोलवार्ड हैं। उन्होंने भी 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। वो 24 टी20 इंटरनेशल में 824 रन बना चुकी हैं।
महिला T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन
922 – शेफाली वर्मा (भारत महिला) – 2026
824 – लौरा वोलवार्ड (साउथ अफ्रीका महिला) – 2026
821 – स्मृति मंधाना (भारत महिला) – 2026
800 – नताशा माइल्स (हांगकांग महिला) – 2026
779 – ईशा ओझा (यूएई महिला) – 2025
779 – यास्मीन दासवानी (हांगकांग महिला) – 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत ने 8.5 ओवर में जीता मुकाबला: रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और स्कोर बोर्ड पर 102 रन टांगे। इसके जवाब में भारत के लिए शेफाली वर्मा (25 गेंदों पर 55 रन) ने पचासा लगाया और स्मृति मंधाना ने भी 25 गेंदों पर नाबाद 47 रन ठोके। इन्हीं पारियों के दम पर भारत ने महज़ 8.5 ओवर में 103 रनों का लक्ष्य हासिल किया और शानदार जीत दर्ज की। वो सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुके हैं।