Shafali Verma Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का 23वां मुकाबला बीते गुरुवार, 25 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां भारतीय टीम ने 16.5 ओवर में 137 रनों का लक्ष्य हासिल करके बांग्लादेश को 5 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने 34 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्का ठोककर 53 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने तीन खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के सामने सिर्फ 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो कि भारत के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने स्मृति मंधाना को पीछे छोड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर हैं जिन्होंने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में दुबई के मैदान पर श्रीलंका के सामने महज़ 27 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी थी।

Advertisement

महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक (भारत)

  • 27 बॉल - हरमनप्रीत कौर बनाम श्रीलंका महिला, दुबई, 2024
  • 29 बॉल - शेफाली वर्मा बनाम बांग्लादेश महिला, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2026
  • 31 बॉल - स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, प्रोविडेंस, 2018
  • 32 बॉल - हरमनप्रीत कौर बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, केप टाउन, 2023 (सेमीफाइनल)
  • 33 बॉल - हरमनप्रीत कौर बनाम न्यूजीलैंड महिला, प्रोविडेंस, 2018

इसके अलावा शेफाली वर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ अब वो महान मिताली राज और दिग्गज स्मृति मंधाना की बराबरी करके विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से बतौर भारतीय दूसरी सबसे ज्यादा बार ये अवॉर्ड जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। इस लिस्ट में भी कैप्टन कौर ही सबसे ऊपर हैं जिन्होंने महिला टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार POTM अवॉर्ज जीता।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार POTM जीतने वालीं खिलाड़ी (भारतीय)

  • हरमनप्रीत कौर - 04
  • स्मृति मंधाना - 03
  • मिताली राज - 03
  • शेफाली वर्मा - 03
Also Read: LIVE Cricket Score

खास बात तो ये है कि 22 वर्षीय शेफाली वर्मा अब महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बतौर भारतीय ऐसी सिर्फ चौथी खिलाड़ी बन गईं हैं जिन्होंने 500 प्लस रन बनाए हैं। उन्होंने 18 मैचों में 507 रन ठोककर ये कारनामा किया है। उनके अलावा इस टूर्नामेंट में सिर्फ हरमनप्रीत कौर (43 मैचों में 811 रन), मिताली राज (24 मैचों में 726 रन) और स्मृति मंधाना (29 मैचों में 691 रन) ही बतौर भारतीय 500 प्लस रन बना पाई है। ध्यान दें कि शेफाली विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 500 प्लस रन बनाने वाली 23वीं खिलाड़ी भी बनीं हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार