दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो वाले दूसरे वनडे में भारतीय टीम को पहले बॉलिंग करने का न्यौता मिला। इस मैच में भारतीय टीम ने शाहबाज़ अहमद को डेब्यू का मौका दिया और हर भारतीय फैन ये देखना चाहता था कि शाहबाज़ इंटरनेशनल स्तर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में जब शिखर धवन ने शाहबाज़ को गेंद थमाई तो उन्होंने अपने कप्तान को बिल्कुल भी निराश नहीं किया।

Advertisement

शाहबाज़ ने भारतीय टीम को जानेमन मलान के रूप में दूसरा विकेट दिलाया जबकि ये उनके इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला विकेट था। शाहबाज़ की गेंद पर जानेमन पूरी तरह से गच्चा खा गए और गेंद उनके पैड्स पर जा लगी और अंपायर ने भी अपनी उंगली खड़ी करने में देर नहीं लगाई। हालांकि, जानेमन ने अंपायर के फैसले को चैलेंज करने का फैसला किया लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ।

Advertisement

जैसे ही स्क्रीन पर देखा गया कि जानेमन मलान आउट हैं, वैसे ही शाहबाज़ और बाकी टीम के सदस्य खुशी से झूम उठे। शाहबाज़ तो अपना पहला इंटरनेशनल विकेट लेने के बाद खुशी से उछल पड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस शाहबाज़ को उनके शानदार डेब्यू के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो टीम इंडिया के लिए ये मैच जीतना जरूरी होगा क्योंकि पहला मैच हारने के बाद शिखर धवन की टीम तीम मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है और अगर दूसरा मैच भी अफ्रीकी टीम जीत गई तो भारत अपनी ही सरज़मीं पर वनडे सीरीज हार जाएगा ऐसे में टीम इंडिया ये मैच जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार