शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर पर पहुंच गए हैं। 21 साल के अफरीदी ने केशव महाराज को आउट कर यह रिकॉर्ड बनाया।  अफरीदी ने 25वें वनडे में यह मुकाम हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने पूर्व गेंदबाज वकार यूनिस (Waqar Younis) का रिकॉर्ड तोड़ा। वकार ने 27 वनडे मैच में अपने 50 विकेट पूरे किए थे।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड हसन अली के नाम है। हसन ने सिर्फ 24 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था।  

Advertisement

अफरीदी ने 9.3 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट अपने खाते में डाले। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने तीसरे औऱ आखिरी वनडे में साउथ अफ्रीका को 28 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमान (101) के शतक, कप्तान बाबर आजम (94) और इमाम उल हक (57) के शानदार अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 320 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका 49.3 ओवरों में 292 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम के लिए जानेमन मलान ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। इसके अलावा काइल वेरिन ने 62 औऱ एंडिले फेहलुकवायो ने 54 रनों की पारी खेली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार