Shaheen Afridi Record: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) यूएई T20I ट्राई सीरीज 2025 (UAE T20I Tri-Series) में अपनी घातक गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर इतिहास रच सकते हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार, 29 अगस्त से अफगानिस्तान, पाकिस्तान और सयुंक्त अरब अमीरात की टीमों के बीच ये ट्राई सीरीज खेली जाएगी जिसमें शाहीन अफरीदी के पास शादाब खान (Shadab Khan) का एक बड़ा टी20I रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के सबसे बड़े टी20 गेंदबाज़ों में से एक हैं जिन्होंने अपने देश के लिए 81 टी20 मैचों में 104 विकेट चटकाने का कारनामा किया है।

Advertisement

गौरतलब है कि यहां से अगर शाहीन यूएई टी20 ट्राई सीरीज में 9 विकेट चटकाते हैं तो ऐसा करते हुए वो इस फॉर्मेट में अपने 113 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में शादाब खान को पछाड़ते हुए पाकिस्तान के दूसरे सबसे कामियाब गेंदबाज़ बन जाएंगे।

बता दें कि शादाब खान के नाम 112 टी20 मैचों में 112 विकेट दर्ज हैं, वहीं इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में हारिस रऊफ सबसे ऊपर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के लिए 87 मैचों में 120 विकेट झटके।

पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज़

Advertisement

हारिस रऊफ - 87 मैचों में 120 विकेट

शादाब खान - 112 मैचों में 112 विकेट

शाहीन अफरीदी - 81 मैचों में 104 विकेट

Advertisement

शाहिद अफरीदी - 98 मैचों में 97 विकेट

सईद अजमल - 64 मैचों में 85 विकेट

यूएई टी20I ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज़, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज़, मोहम्मद वसीम, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार