पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को घोषणा की है कि शाहीन आफरीदी (Shaheen Afridi) लंदन के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह अपनी चोट का इलाज करवाएंगे। पीसीबी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ नजीबुल्लाह सूमरो ने कहा, "शाहीन शाह आफरीदी को चोट से ठीक होने के लिए आराम की आवश्यकता है और लंदन दुनिया में कुछ बेहतरीन खेल चिकित्सा और पुनर्वास सुविधाएं प्रदान करता है। इसलिए, हमने उन्हें वहां भेजने का फैसला किया है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "चिकित्सा विभाग लंदन में उनकी प्रतिदिन की प्रगति पर नजर रखेगा और हमें विश्वास है कि शाहीन आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।"

Advertisement

लंदन में शाहीन पीसीबी मेडिकल एडवाइजरी पैनल की निगरानी में रहेंगे, जिसमें लंदन के डॉ इम्तियाज अहमद और डॉ जफर इकबाल भी शामिल हैं।

2016 से, डॉ इम्तियाज क्वींस पार्क रेंजर्स फुटबॉल क्लब में चिकित्सा सेवाओं के प्रमुख रहे हैं, जबकि डॉ जफर 2015 से क्रिस्टल पैलेस फुटबॉल क्लब में स्पोर्ट्स मेडिसन के प्रमुख हैं, वह लिवरपूल एफसी और केंट काउंटी क्लब के साथ काम कर चुके हैं।

शाहीन को जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान फिल्डिंग के दौरान चोट लग गई थी। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले उनके पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है, हालांकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी का फैसला पीसीबी मेडिकल एडवाइजरी पैनल करेगा।

Also Read: Asia Cup 2022 Scorecard

Advertisement

पाकिस्तानी टीम हाल के दिनों में चोटों से जूझ रही है। शाहीन के बाद उनकी जगह नसीम भी भारत के खिलाफ अपने पहले मैच में चोटिल हो गए। यहां तक कि विकेटकीपर रिजवान भी एशिया कप के पहले मैच में पूरी तरह फिट नजर नहीं आए हैं।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार