Shaheen Afridi marries Shahid Afridi daughter: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बेटी अंशा के साथ निकाह कर लिया है। कराची में हुए इस भव्य समारोह में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Khan), बाबर आजम (Babar Azam) समेत तमाम पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नवविवाहित जोड़े को बधाई देते हुए स्पॉट किया गया। शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें बाबर आजम शाहीन को गले लगाते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

शाहीद अफरीदी 5 बेटियों के पिता हैं और शाहीन ने दो साल पहले शाहीद अफरीदी की दूसरे नंबर की बेटी अंशा के साथ सगाई की थी। शाहिद अफरीदी की बेटियों के नाम अंशा अफरीदी, अक्शा अफरीदी, असमारा अफरीदी, अज्वा अफरीदी और अरवा अफरीदी हैं जिन्हें अक्सर क्रिकेट के मैदान पर पाकिस्तान टीम को सपोर्ट करते हुए देखा जा चुका है।

Advertisement

अंशा की बात करें तो शाहीद अफरीदी की बेटी 22 साल की हैं जिनका जन्म दिंसबर 6 साल 2000 को कराची में हुआ था। अंशा अपने पिता शाहिद अफरीदी के बेहद करीब हैं। पढ़ाई पूरी करने के चलते उनकी शादी में देरी हुई है। वहीं शाहीन अफरीदी की बात करें तो वर्तमान में शाहीन घुटने की चोट से उबर रहे हैं। 

टीम में वापसी करने के प्रयास में शाहीन भरसक प्रयास कर रहे हैं। शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान के सहयोगी स्टाफ के साथ रिहैब शुरू कर दिया है। पाकिस्तान सुपर लीग के साथ शाहीन अफरीदी की क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है। शाहीन को पिछले साल नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान चोट लगी थी। फील्डिंग करते वक्त शाहीन का घुटना चोटिल हो गया था और तभी से वो क्रिकेट से दूर हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार