Pakistan Super League 2023: पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) ने पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच के बाद अब वापसी की है। घुटने में चोट लगने के बाद उस मैच में शाहीन शाह अफरीदी अपने 4 ओवर के कोटे को भी पूरा नहीं कर पाए थे। उस दिन के ठीक तीन महीने बाद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 8) के शुरुआती गेम में वो एक्शन में दोबारा लौट आए हैं।

Advertisement

लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान शाहीन शाह अफरीदी ने मैदान पर शानदार ढंग से वापसी की है। नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए शाहीन शाह अफरीदी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में कोई भी विकेट नहीं लिया। हालांकि, अपने स्पैल में बाद में लौटते हुए उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान को सटीक यॉर्कर गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

शाहीन शाह अफरीदी ने गेंद पर अपनी उंगलियां घुमाईं और मोहम्मद रिजवान का शिकार किया। ऑफ साइड पर गेंद को खेलने के लिए रिजवान ने रूम बनाया लेकिन, शाहीन शाह अफरीदी की गेंद का उनके पास कोई जवाब नहीं था, गेंद उनके लेग स्टंप पर लगी और वो क्लीन बोल्ड हो गए।

शाहीन शाह अफरीदी का विकेट लेना मैच के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। मुल्तान सुल्तांस की टीम को अंतिम दो ओवरों में 29 रनों की आवश्यकता थी। कीरोन पोलार्ड ने लास्ट ओवरों में टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उनकी टीम 1 रन से इस मुकाबले को हार गई। मुल्तान सुल्तान की टीम को अंतिम दो गेंदों पर दस रनों की जरूरत थी। खुशदिल शाह ने 2 चौके जड़े बावजूद इसके उनकी टीम 1 रन से पीछे रह गई और मुकाबले को हार गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार