न्यूजीलैंड और पाकिस्तान (NZ vs PAK) के बीच 12 जनवरी यानी शुक्रवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा जिसका पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस मुकाबले में पाकिस्तान टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) करेंगे और अब टीम में कई बदलाव भी होंगे। इसी बीच अब पूर्व कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) टीम के लिए ओपनिंग करते नजर नहीं आएंगे जिसके पीछे की वजह खुद पाकिस्तानी कप्तान ने बताई है।

Advertisement

दरअसल, शाहीन अफरीदी का मानना है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप बेहद नज़दीक है और ऐसे में उन्हें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन और बेंच को ढूंढ़ने के लिए ये बदलाव करने जरूरी है। शाहीन ये तक मानते हैं कि बाबर और रिज़वान की ओपनिंग जोड़ी सबसे बेस्ट है, हालांकि इसके बावजूद उन्हें सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन खोजने के लिए इसमें बदलाव करना होगा।

Advertisement

शाहीन ने कहा, 'बाबर और रिज़वान पाकिस्तान की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी है और रहेगी। मुझे लगता है कि अभी हमारे पास टी20 वर्ल्ड कप से पहले 17 मैच हैं। हम कोशिश करेंगे कि हम अपना कॉम्बिनेशनल देखें कि कौन सी पॉजिशन पर कौन सा खिलाड़ी खेल सकता है ये पता लगाए। हम कोशिश करेंगे कि उन्हें मौका दें, ताकि जब हम इंग्लैंड जाए तब हमें पता हो कि अभी हमें क्या नंबर खिलाना है।'

 

वे आगे बोले, 'शायद कुछ बदलाव होंगे, शायद नहीं भी होंगे। लेकिन हम कोशिश यही करेंगे कि जो टीम इंग्लैंड जाए उसमें सभी खिलाड़ियों को अपना रोल पता हो। हमें पता हो कि ये हमारी बेस्ट प्लेइंग इलेवन है, ये बेंच है उसमें से कौन खेलेगा। जब हम वर्ल्ड कप जाएंगे क्योंकि तब किसी प्लेयर को इंजरी ना हो, किसी का प्रदर्शन खराब ना हो। तो हमें पहले पता होना चाहिए कि हमारे 17 मैचों में कौन किस नंबर पर खेलेगा।'

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि हाल ही में भारत में 50 ओवर वर्ल्ड कप खेला गया था जिसमें पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। इस टूर्नामेंट में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम और मैनेजमेंट में कई बदलाव हुए जिसके दौरान बाबर आज़म पाकिस्तान टीम के कप्तान भी नहीं रहे। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि आगामी समय में पाकिस्तान क्रिकेट पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है या नाकारात्मक।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार