लाहौर, 10 नवंबर - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों के लिए युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है। शाहीन ने पाकिस्तान के लिए अब तक पांच वनडे और सात टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और उनके पास टेस्ट में पदार्पण करने का मौका है।

Advertisement

शाहीन के अलावा साद अली को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि पिछले महीने टेस्ट में पदार्पण करने वाले फखर जमान और शदाब खान को टीम से बाहर रखा गया है। 
18 वर्षीय शाहीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में अब तक आठ विकेट हासिल किए हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 16 नवंबर से अबु धाबी में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 24 नवंबर से और तीसरा तीन दिसंबर से खेले जाएंगे। 

टीम : मोहम्मद हफीज, इमाम उल हक, अजहर अली, असद शफीक, हेरिस सोहेल, बाबर आजम, साद अली, सरफराज अहमद (कप्तान व विकेटकीपर), याशिर शाह, बिलाल आसिफ, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी और मीर हमजा। 


Advertisement

आईएएनएस

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार