'ना 41 साल का हूं ना 46 का', बर्थडे के मौके पर शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर बताई नई उम्र

Updated: Mon, Mar 01 2021 11:54 IST
Cricket Image for Shahid Afridi Age Pakistani Cricketer Shahid Afridi Troll On His Birthday (Image Source: Google)

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी 1 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। ट्विटर पर अफरीदी ने फैंस को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। हालांकि, शाहिद अफरीदी ने अपने ट्वीट में अपनी उम्र को लेकर दावा किया है कि वह आज 44 साल के हो गए हैं। क्रिकेटर के इस ट्वीट के बाद उनकी उम्र को लेकर नए विवाद ने जन्म ले लिया है। 

कई वेबसाइटों में कहा गया है कि शाहिद अफरीदी वर्तमान में 41 साल के हैं जिसके चलते फैंस काफी ज्यादा कंफ्यूज हो गए हैं। फैंस के लिए अफरीदी की वास्तविक उम्र का अनुमान लगाना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। वहीं शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में अपनी डेट ऑफ बर्थ को लेकर अलग खुलासा किया था।

2019 में जारी अपनी पुस्तक 'गेम चेंजर' में शाहिद अफरीदी ने कहा था कि उनका जन्म 1975 में हुआ था, न कि 1980 जैसा कि पहले माना जाता था। इसका मतलब है कि शाहिद अफरीदी को अब 46 साला का होना चाहिए, न कि 44 जैसा कि उनका ट्वीट बताता है। शाहिद अफरीदी के जन्मदिन के मौके पर कुछ इस तरह से आ रहे हैं ट्वीट-

मतलब अपनी उम्र को लेकर अफरीदी खुद ही कंफ्यूज दिख रहे हैं। जहां एक ओर कुछ फैंस शाहिद अफरीदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों द्वारा खिलाड़ी की उम्र के बारे में अपनी उलझनें व्यक्त की गई हैं। यूजर्स यह सवाल कर रहे हैं कि अफरीदी एक साथ तीन उम्र के कैसे हो सकते हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें