टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम बाहर हो गई है और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। शाहीन अफरीदी को तो उनके खुद के ससुर ने जमकर फटकार लगा दी है।

Advertisement

जी हां, पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर और शाहीन शाह अफरीदी के ससुर शाहिद अफरीदी ने अपने दामाद की खराब गेंदबाज़ी के चलते उनकी जमकर क्लास लगाई है। अफरीदी ने कहा है कि वो शाहीन के प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

Advertisement

शाहिद अफरीदी ने कहा, "मैं शाहीन से खुश नहीं हूं। सिर्फ इसलिए कि हसन अली ने एक कैच छोड़ दिया, इसका मतलब ये नहीं होना चाहिए कि आप 3 छक्के लगातार खा लेंगे। शाहीन के पास इतनी गति है और उसे ऑफ के बाहर यॉर्कर करने की अक्ल होनी चाहिए थी। लेकिन उन्होंने वेड के पसंदीदा क्षेत्र में गेंदबाजी की।"

पाकिस्तान की हार के बाद हसन अली को भी सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लग रही है। आपको बता दें कि शाहीन को जिस ओवर में लगातार तीन छक्के लगे उसी ओवर में हसन अली ने मैथ्यू वेड का आसान सा कैच छोड़ दिया और यही पाकिस्तान की हार का कारण बना।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार