पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहीद अफरीदी (Shahid Afridi) ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपनी ऑलटाइम इलेवन टीम चुनी। अपनी इस टीम में उन्होंने पाकिस्तान के पांच, ऑस्ट्रेलिया के चार, भारत और साउथ अफ्रीका के एक-एक खिलाड़ी को जगह दी है।

Advertisement

बतौर ओपनर उन्होंने अपने हमवतन सईद अनवर और एडम गिलक्रिस्ट को चुना है। इसके बाद मिडल ऑर्डर में रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और इंजमाम उल हक को रखा है। अपनी इस टीम में उन्होंने सिर्फ एक ऑलराउंडर को जगह दी है और वो हैं साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस।

Advertisement

विकेटकीपिंग के लिए उन्होंने राशिद लतीफ को चुना है। इसके अलावा गेंदबाजी डिपार्टमेंट में तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिनर को रखा है। स्पिन में शेन वॉर्न और तेज गेंदबाजी में वसीम अकरम, शोएब अख्तर के अलावा ग्लेन मैक्ग्राथ को जगह दी है। 

गौरतलब है कि अफरीदी लिमिटेड ओवर क्रिकेट में दुनिया के टॉप ऑलराउंडर्स में शुमार रहे हैं। उन्होंने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 
शाहीद अफरीदी की ऑलटाइम इलेवन

सईद अनवर, एडम गिलक्रिस्ट,रिकी पोटिंग, सचिन तेंदुलकर, इंजमाम उल हक, जैक कैलिस, राशिद लतीफ,वसीम अकरम,शोएब अख्तर, ग्लेन मैक्ग्राथ, शेन वॉर्न

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार