पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) चोट के चलते एशिया कप से बाहर हो गए थे। शाहीन शाह अफरीदी चोट से उबर रहे हैं ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले शाहीन फिट होकर पाकिस्तान टीम के साथ जुड़ जाएंगे। शाहीन शाह अफरीदी की तबियत को लेकर समा टीवी पर बातचीत के दौरान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) से सवाल पूछा गया।

Advertisement

शाहिद अफरीदी से पूछा गया, 'ट्विटर पर हमसे लगातार ये सवाल पूछे जा रहे हैं कि लाला से पूछिए कि शाहीन की तबियत कैसी है? शाहीन कैसे हैं? कोई अपडेट शाहिद अफरीदी की हेल्थ से जुड़ी है आपके पास?' इस सवाल को सुनने के बाद शाहिद अफरीदी हंसकर इस सवाल का जवाब देते हैं।

Advertisement

शाहिद अफरीदी कहते हैं, 'मैं उसका डॉक्टर तो नहीं हूं। अभी तो मैं उसका आधा ससुर हूं। बात हुई थी मेरी उससे परसों। उसने कहा कि वो 21 या 22 से फिर से ट्रेनिंग शुरू करेगा। अभी उसका रिहैब चल रहा है। जल्द ही वो मैदान पर उतरेगा।' बता दें कि शाहिद अफरीदी की बेटी अक्सा और शाहीन शाह अफरीदी की शादी तय हो गई है।

शाहिद अफरीदी की 5 बेटियां है जिनमें अक्सा सबसे बड़ी हैं। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान होना है। पाकिस्तान टीम को एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने 23 रनों से शिकस्त दी थी। पाक टीम को मिली इस हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों के अलावा फैंस भी टीम की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार