पाकिस्तान सुपर लीग का सातवां सीज़न अपने आखिरी पड़ाव पर है और अब फाइनल मुकाबले में लाहौर कलंदर्स का सामना मुल्तान सुल्तांस के साथ होना है।पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी भी इस दौरान कुछ मैचों में खेलते दिखे थे लेकिन अब वो क्रिकेट पंडित की भूमिका में दिख रहे हैं।

Advertisement

इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है जिसमें कोचिंग को लेकर एक फैन के सवाल का जवाब दे रहे हैं। फैन ने उनसे ट्विटर पर पूछा, 'लाला, अगर आपको मौका मिले तो पाकिस्तान के अलावा आप दुनिया की किस टीम को कोचिंग देना पसंद करेंगे ?

Advertisement

अब इस सवाल के जवाब में अफरीदी ने बेहद कड़े शब्दों में कहा, 'मैं कोचिंग पाकिस्तान के अलावा, मुझे उस लेवेल पर कोचिंग करनी ही नहीं है। मैंने माइंड ही नहीं बनाया उस टीम पर, उस लेवेल पर कोचिंग देने का। हां, लेकिन आप मुझे अंडर-14, अंडर 16, अंडर-19 यहां तक कि ए टीम की कोचिंग करवा लीजिए, मैं अपनी दिलचस्पी दिखाउंगा लेकिन उससे ऊपर वाले लेवेल पर नहीं।'

आगे बोलते हुए अफरीदी ने कहा, इससे ऊपर वाले लेवेल पर रिज़ल्ट चाहिए। वहां पर कोच नहीं, मैन मैनेजमेंट करने वाला चाहिए।' अफरीदी के इस बयान के सामने आने के बाद इतना तो साफ हो गया है कि आगे आने वाले समय में वो किसी भी सीनियर इंटरनेशनल टीम को कोचिंग देते हुए तो नहीं दिखेंगे

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार