पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच शाहिद अफरीदी ने इंस्टाग्राम लाइव पर फैंस के साथ बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान शाहिद अफरीदी के साथ लाइव पर एक भारतीय बिहारी लड़का जुड़ा। इस दौरान अफरीदी को उसके साथ जमकर मस्ती करते हुए देखा गया।

Advertisement

लाइव के दौरान शाहिद अफरीदी कहते हैं, 'लगता है तुम इंडिया से बात करे रहो हो। भारत में कहां से हो तुम?' जिसके जवाब में लड़का कहता है-'सर में बिहार से हूं।' शाहिद अफरीदी फिर उस लड़के से पूछते हैं- किस टीम को तुम सपोर्ट कर रहे हो टी-20 विश्वकप में तुम्हारा इंडिया तो बाहर हो चुका है?'

जिसपर वो लड़का कहता है अभी तो पाकिस्तान को सपोर्ट कर रहे हैं हम। लड़के का जवाब सुनकर शाहिद अफरीदी खुश हो जाते हैं और कहते हैं, 'पाकिस्तान टीम को चाहने वाले हर जगह हैं दुनिया में।'

वहीं इसके बाद शाहिद अफरीदी और लड़के के बीच काफी मजेदार बात होती है। लड़का अफरीदी से कहता है, 'सर में रात में पढ़ता हूं और दिन में सोता हूं।' जिसपर अफरीदी कहते हैं भाई तुम तो पूरा उल्टा काम कर रहे हो। ऐसे में तुम्हारी दुनिया उल्टी हो जाएगी। रात अल्लाह ने सोने के लिए दिया है और दिन काम करने के लिए।

लड़के की बात सुनने के बाद शाहिद अफरीदी उस लड़के को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। वहीं अफरीदी उस लड़के द्वारा पूछे गए एक सवाल का भी जवाब देते हैं। बता दें कि शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्होंने बल्ले और गेंद से पाकिस्तान को कई मैच जितवाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार