13 जून,नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अफरीदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए खुद इसकी जानकारी दी और फैंस से दुआ करने के लिए कहा।
अफरीदी ने ट्वीट किया, “गुरुवार से मैं अस्वस्थ महसूस कर रहा था, मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था। मैंने टेस्ट कराया और दुर्भाग्य से मैं कोरोनो पॉजिटिव निकला। जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाओं की आवश्यकता है, इंशा अल्लाह”
दुनियाभर के ज्यादातर देश इस महामारी से झूझ रहे हैं। संकट के इस समय में शाहिद अफरीदी ने आगे आकर पाकिस्तान में जरुरतमंद लोगों की मदद की।