आईपीएल 2023 के 21वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कैच पकड़कर शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाहरुख के इन दो शानदार कैच की तारीफ सोशल मीडिया पर जमकर की जा रही है। 

Advertisement

रबाडा ने 15वें ओवर  की दूसरी गेंद छोटी डाली और कुणाल ने उसे लेग साइड की छोटी बॉउंड्री पे मारने से पहले वापसी की। हालांकि बाउंड्री लाइन पर खड़े शाहरुख खान ने कमाल की फुर्ती दिखाते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। दिलचस्प बात यह है कि अगली ही गेंद पर रबाडा ने निकोलस पूरन को भी आउट कर दिया और एक बार फिर शाहरुख ने कैच लपक लिया। आप शाहरुख के उस कैच का वीडियो यहाँ देख सकते हैं। 

Advertisement

रबाडा ने ऑफ के ठीक बाहर एक अच्छी लेंथ की गेंद फेंकी और पूरन ने शानदार शॉट लगाया। ऐसा लग रहा था कि बाएं हाथ का बल्लेबाज छोटी बॉउंड्री को पार कर देगा लेकिन गेंद ऊंची चली गयी उसे वो दूरी नहीं मिली जो मिलनी चाहिए थी और शाहरुख ने डीप मिडविकेट पर गए और एक शानदार कैच पकड़ा और पूरन को गोल्डन डक पर आउट करवाया। इसके अलावा शाहरुख ने लखनऊ की पारी के आखिरी ओवर में सैम करन की गेंद पर डेब्यूटेंट युधवीर सिंह का शानदार कैच लपका। उन्होंने इस मैच में कुल 3 कैच पकड़े। 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाये। उन्होंने 56 गेंद में 8 चौको और एक छक्के की मदद से 74 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा काइल मेयर्स ने 23 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 29 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 53(46) रन की साझेदारी निभाई। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट कप्तान सैम करन ने लिए। उन्होंने 4 ओवरों  के अपने कोटे में 31 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किये। वहीं 2 विकेट कागिसो रबाडा ने अपने नाम किये। उनके अलावा एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार और सिकंदर रजा को मिला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार