26 मई, कोलकाता (CRICKETNMORE)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 के फाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन इसके बाद भी सुपरस्टार शाहरुख खान खुश हैं और मुस्कुरा रहे हैं। उनका कहना है कि यह टीम अद्भुत है और इस टीम ने आईपीएल के दौरान कई गौरवशाली क्षणों से अपना मान बढ़ाया है। 

शाहरुख ने अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, "शायद ऐसा नहीं होना था (केकेआर की जीत)। मुझे अपनी उड़ान रद्द करनी होगी, लेकिन केकेआर ने अच्छा प्रदर्शन किया। आपने अपना मान बढ़ाया, आप सभी ने बहुत अच्छा किया। लव यू और हां मैं मुस्कुरा रहा हूं। ढेर सारे गौरवशाली क्षणों और मनोरंजन के लिए धन्यवाद। हमारी टीम अद्भुत है।"

Advertisement

 PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए क्वालीफायर-2 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने हरा दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार