अप्रैल 24, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा संस्करण के आगाज से पहले जब राइजिंग पुणे सुपजाइंट्स के फ्रेंचाइजी ओनर ने महेन्द्र सिंह धोनी के स्थान पर स्टीव स्मिथ को बतौर कप्तान नियुक्त किया तभी से उनके फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आईपीएल में लगातार अपने निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से वे आलोचकों और फैंस के आलोचनाओं शिकार हो रहे थे। हालांकि शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी 61 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए मैन ऑफ द मैच रहे।

Advertisement

धोनी की इस बेहतरीन पारी के बाद से उनके फैंस उन्हें लेकर और अधिक उम्मीदें लगा रहे हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने धोनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह आईपीएल में अपनी टीम के लिए धोनी जैसे नेत्रित्व क्षमता वाले खिलाड़ी को खरीदने के लिए अपने कपड़े तक बेचने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आईपीएल के अगले सीजन में दस साल के कॉन्ट्रैक्ट के बाद एक बार फिर से सभी खिलाड़ियों की दोबारा से निलामी होगी। ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी सबसे बड़े चेहरे के रूप में मौजूद होंगे।

वैसे आपको ये भी बता दे कि जब से आईपीएल की फ्रेंचाईजी राइजिंग पुणे सुपजाइंट्स के ओनर के भाई हर्ष गोयंका ने धोनी के परफॉर्मेंस पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया है तब से आईपीएल के अगले सीजन में पुणे की टीम के साथ उनके खेलने को लेकर संशय बरकरार है। गौरतलब है कि हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि अगले सीजन में यदि उनकी टीम की वापसी होती है तब धोनी ही बतौर कप्तान टीम की कमान संभालेंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल के 11वें संस्करण में धोनी की पुरानी फ्रेंचाईजी चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो पाते हैं या फिर शाहरूख की ऊंची बोली के आगे वे केकेआर मे शामिल होते हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार