22 मई।  मोहम्मद शहजाद की शानदार शतकीय पारी और गुलबदिन नैब की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को दो मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 126 रनों के बड़े अंतर से मात दी। शहजाद ने बुधवार को यहां खेले मुकाबले में 101 रन बनाए जबकि नैब को छह विकेट मिले। 

इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने दो मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। मेजबान टीम ने पहले वनडे में अफगानिस्तान को 72 रनों से पराजित किया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही और नूर अली जारदान (5) के रूप में मेहमान टीम ने 25 के कुल योग पर अपना पहला विकेट खोया। हालांकि, शहजाद ने रहमत शाह के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 150 रन की दमदार साझेदारी कर टीम को पटरी पर ला दिया।

शाह 62 और शहजाद 101 रन बनाकर आउट हुए। शहजाद ने 88 गेंदों की अपनी परी में 16 चौके जड़े। नजीबुल्लाह जादरान ने 60 रनों की नाबाद पारी खेली और मेहमान टीम के स्कोर को सात विकेट के नुकसान पर 305 रनों तक पहुंचाया। 

हशमतुल्लाह शाहिदी ने भी 47 रनों का योगदान दिया। 

आयरलैंड की ओर से मार्क एडेर ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा एंडी मैक्कब्रेन ने 2 विकेट लिए जबकि बॉयड रैंकिन और पॉल स्टर्लिग को 1-1 विकट मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम नैब की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और 179 रनों पर ही ढेर हो गई। नैब ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर छह विकेट झटके। 

मेजबान टीम की ओर स्टर्लिग ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। गैरी विल्सन ही कुछ देर क्रीज पर टिक पाए और 34 रनों का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार