भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (IND vs WI ODI Series) का आगाज रविवार, 27 सितंबर से होने वाला है। ये तीन मैचों की सीरीज होगी जिसका पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज हम आपको बताते हैं वेस्टइंडीज के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि ODI सीरीज में भारत के लिए खतरा बन सकते हैं।
शाई होप (Shai Hope): वेस्टइंडीज के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ शाई होप हमारी लिस्ट में पहली पॉजिशन पर हैं। 274 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव रखने वाले शाई होप टीम इंडिया के लिए खतरा हो सकते हैं। वो वनडे में 50 की औसत रखते हैं और 19 सेंचुरी, 32 हाफ सेंचुरी के साथ 6312 रन बना चुके हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 26 मैचों में 47 की औसत से 988 रन ठोके हैं।
अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph): इस लिस्ट में अल्जारी जोसेफ ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 6 फीट 5 इंच लंबा ये तूफानी बॉलर अपनी आग उगलती गेंद और घातक बाउंसर से टीम इंडिया के चुनौती खड़ी करेगा। उन्होंने 88 वनडे में 141 विकेट लिए हैं। इसके अलावा अल्जारी जोसेफ के नाम 42 टेस्ट में 130 विकेट और 45 वनडे में 62 विकेट दर्ज हैं। बताते चलें अल्जारी ने 14 वनडे में भारत के 23 विकेट झटके हैं।
रॉस्टन चेज (Roston Chase): हमने अपनी लिस्ट में एक कैरेबियाई ऑलराउंडर को भी रखा है, जो कि कोई और नहीं, 34 वर्षीय रॉस्टन चेज हैं। ये हरफनमौला खिलाड़ी कैरेबियाई वनडे टीम को बैलेंस देता है और अपनी बैटिंग-बॉलिंग, फील्डिंग तीनों से ही योगदान करता है। रॉस्टन चेज के पास लीडरशिप के गुण हैं, ऐसे में वो शाई होप को मैदान पर सही फैसले लेने में भी मदद कर सकते हैं। उन्होंने 71 वनडे में 1191 रन और 47 विकेट लिए हैं। इसके अलावा चेज के पास 61 टेस्ट और 60 टी20 इंटरनेशनल का अनुभव है।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज वनडे स्क्वाड बनाम भारत: शाई होप (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेज, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, आमिर जांगू, कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रयू, शमर जोसेफ, विटेल लॉज।