22 दिसंबर,नई दिल्ली। भारत के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज शाई होप ने 50 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 42 रन की पारी खेली। पिछले दो मैचों मेहमान टीम के लिए 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाले होप इस मैच में अर्धशतक चूक गए। 

Advertisement

लेकिन अपनी इस पारी के दौरान होप एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। होप ने 67 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है। इस मामले में होप ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के रिकॉर्ड को तोड़ा। आजम ने 3000 वनडे रन पूरे करने के लिए 68 पारियां खेली थी। 

Advertisement

वनडे में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम है। अमला ने सिर्फ 57 पारियों में ये कमाल किया था। 

इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए इस फॉर्मेट में सबसे तेज ये मुकाम हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को पछाड़ा। विव रिचर्ड्स ने साल 1984 में अपनी 69वीं पारी में 3000 वनडे रन पूरे किए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार