वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज शाई होप (Shai Hope) ने रविवार (24 जुलाई) को भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अपने वनडे करियर का 13वां शतक जड़ते हुए होप ने 135 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 115 रनों की पारी खेली।

Advertisement

बता दें कि यह होप के वनडे करियर का 100वां मुकाबला था। वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने 50वें और 100वें वनडे में शतक जड़ा है। होप ने अपना 50वां वनडे मुकाबला डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने 170 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

100 वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में होप चौथे नंबर पहुंच गए हैं, उनके  4193 रन हो गए हैं। इस मामले में हाशिम अमला  (4808), शिखर धवन (4309) और डेविड वॉर्नर (4217) ही इस लिस्ट में उनसे आगे हैं। वेस्टइंडीज के लिए इस लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार