WI vs NZ 1st ODI: शाई होप (Shai Hope) की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) ने रविवार, 12 जुलाई को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 268 रनों का लक्ष्य 48.5 ओवर में हासिल करते हुए 7 विकेट से पहला वनडे मुकाबला अपने नाम किया। कैरेबियाई टीम की इस शानदार जीत के हीरो कप्तान शाई होप और कीसी कार्टी (Keacy Carty) रहे, जिन्होंने शानदार मैच विनिंग इनिंग खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि गुयाना के मैदान पर वेस्टइंडीज ने ही टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिसके बाद कीवी टीम ने 49.5 ओवर में ऑल आउट होते हुए स्कोर बोर्ड पर 267 रन टांगे। उनके लिए डेरिल मिचेल ने अर्धशतकीय पारी खेली और 73 गेंदों पर 65 रन बनाए।
डेरिल मिचेल के अलावा न्यूजीलैंड के लिए विल यंग ने भी 63 गेंदों पर 49 रन बनाए ठोके, वहीं हेनरी निकोलस (43 गेंदों पर 27 रन), मार्क चैपमैन (26 गेंदों पर 27 रन), टॉम लैथम (30 गेंदों पर 25 रन), माइकल ब्रेसवेल (31 गेंदों पर 29 रन) और मिचेल सेंटनर (17 गेंदों पर 21 रन) ने भी कुछ अहम रन बनाए।
बात करें अगर वेस्टइंडीज के गेंदबाज़ों की तो अल्जारी जोसेफ ने 8.5 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं 19 वर्षीय विटेल लॉज़ ने अपने डेब्यू मुकाबले में 10 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट निकाले। उनके अलावा गुडाकेश मोती ने 10 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट झटके और खारी पियरे ने 10 ओवर में 39 रन देकर 1 सफलता हासिल की।
यहां से अब वेस्टइंडीज के सामने जीत हासिल करने के लिए 268 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए कीसी कार्टी ने नंबर-3 पर बैटिंग करके धमाल मचाया और 112 गेंदों पर 10 चौके 2 छक्के लगाकर 95 रन जोड़े। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। बात करें कैरेबियाई कैप्टन शाई होप की तो उन्होंने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और 92 गेंदों पर 4 चौके 4 छक्के लगाकर नाबाद 87 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इन दोनों के अलावा अकील अगस्ते ने 58 गेंदों पर 38 रन, शेरफेन रदरफोर्ड ने 16 गेंदों पर नाबाद 22 रन और जॉन कैमबेल ने 16 गेंदों पर 11 रनों जोड़े जिसके दम पर मेजबान टीम ने 48.5 ओवर में 268 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की तरफ से जैकब डफी, जेडेन लेनॉक्स और माकइल ब्रेसवेल ही एक-एक विकेट हासिल करने में सफल हुए। तो ऐसे वेस्टइंडीज ने गुयाना में ये मुकाबला जीता और इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त भी हासिल की।