ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने सोमवार (24 जनवरी) को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2022 के मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फार्च्युन बारिशल के कप्तान शाकिब ने मिनिस्टर ग्रुप ढाका के खिलाफ मुकाबले में 21 रन देकर कप्तान महमुदुल्लाह को अपना शिकार बनाया । इसके एक विकेट के साथ ही शाकिब ने टी-20 क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए। 

Advertisement

शाकिब टी-20 क्रिकेट में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ड्वेन ब्रावो (554), इमरान ताहिर (435), सुनील नारायण (425), राशिद खान (420) ने ही इस फॉर्मेट में यह कारनामा किया है। 

Advertisement

शाकिब 400 टी-20 विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं। इसके अलावा शाकिब टी-20 में सबसे तेज 5000 रन और 400 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ड्वेन ब्रावो के बाद इस मुकाम को हासिल करने वाले वह दूसरे खिलाड़ी हैं। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फार्च्युन बारिशल ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। इसके जवाब में ढाका की टीम ने 17.3 ओवर में 6 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। ढाका की जीत के हीरो रहे आंद्रे रसेल, जिन्होंने गेंदबाजी में दो विकेट हासिल करने के साथ-साथ 15 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार