फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर अपना तीसरा खिताब जीत लिया। अर्जेंटीना की इस जीत के बाद पूरी दुनिया में लियोनेल मेस्सी के फैंस खुश हैं। इस जीत के साथ ही लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी पूरा हो गया है। अर्जेंटीना की जीत के बाद कई क्रिकेटर्स भी खुश हैं और उन्हीं में से एक हैं बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन।

Advertisement

शाकिब अल हसन अर्जेंटीना के काफी बड़े फैन हैं और उन्होंने इसका सबूत एक बार फिर से दिया है। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि शाकिब अपनी गाड़ी में अर्जेंटीना की जर्सी पहने हुए जा रहे हैं लेकिन रास्ते में उन्हें फैंस घेर लेते हैं।

Advertisement

इस दौरान शाकिब भी फैंस की भीड़ में फंस जाते हैं और वो भी फैंस के साथ अर्जेंटीना की जीत का जश्न मनाने लगते हैं। इस वीडियो को फिलहाल फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, आपको बता दें कि शाकिब के अलावा दुनियाभर के कई क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया के जरिए अर्जेंटीना और लियोनेल मेस्सी को बधाई संदेश दिए हैं।

इसी लिस्ट में भारत के पूर्व महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। सचिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके मेस्सी और अर्जेंटीना की टीम को बधाई दी है। सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेस्सी के लिए वर्ल्ड कप जीतने पर अर्जेंटीना को बहुत-बहुत बधाई! जिस तरह से उन्होंने अभियान की शुरुआत की थी उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी। एक्स्ट्रा टाइम के अंत में शानदार बचाव के लिए मार्टिनेज का विशेष उल्लेख करना चाहूंगा। ये मेरे लिए स्पष्ट संकेत था कि अर्जेंटीना जीतने वाला है।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार